ActionPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : अच्छे वाहन चालक होंगे सम्मानित, परिवहन विभाग का अभियान जारी

एक नई पहल की शुरूआत, सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ेगा प्रोत्साहन

पिथौरागढ़ परिवहन विभाग द्वारा जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है। विभाग द्वारा एक नई पहल की शुरूआत की जा रही है, जिसके तहत यातायात नियमों का पालन करने व सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहन संचालन करने वाले वाहन स्वामी और चालकों को सम्मानित किया जाएगा।

 

ad

एआरटीओ (प्रवर्तन) शिवांश कांडपाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि नियमों का पालन कर यातायात को सुरक्षित बनाने में सहयोग करने वाले चालकों को प्रोत्साहित किया जाए। अब तक चले चेकिंग अभियानों में नियम विरुद्ध कार्य करने वालों पर कार्रवाई तो होती थी, परंतु नियम पालन करने वालों को सम्मान नहीं मिल पाता था। इसी के दृष्टिगत यह पहल की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित हों।

 

उन्होंने बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान चले व्यापक चेकिंग अभियान में बीते 04 दिनों में 122 वाहनों के चालान किए गए और 01 वाहन सीज किया गया। यह अभियान त्यौहार के समय होने वाली ओवरलोडिंग को रोकने हेतु चलाया गया था। अभियान के तहत चेकिंग के दौरान सभी वाहनों के आवश्यक कागजातों की जांच की गई तथा विशेष ध्यान ओवरलोडिंग पर केंद्रित रहा। 17 वाहनों को ओवरलोडिंग में चालान किया गया।

 

उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में परिवहन विभाग द्वारा रोड सेफ्टी अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यालयों के बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। एआरटीओ कांडपाल ने सभी वाहन चालकों एवं आमजन से वाहन में क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने व यातायात नियमों का आवश्यक रूप से पालन करने तथा इस प्रकार की किसी गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की है। साथ ही उन्होंने चेकिंग अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते