HealthPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : आम जनता से सतर्क और जागरूक रहने की अपील

पक्षियों में बर्ड फ्लू पाए जाने पर तुरंत सूचना देने दें

बर्ड फ्लू वायरस एच5 एन1 (एवियन इन्फ्लूएंजा) के मामले सामने आने की आशंका को देखते हुए सीएमओ डा. एसएस नबियाल ने आम जनता से अपील करते हुए सतर्क एवं जागरूक रहने को कहा है।

 

ad

उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्यतः पक्षियों में पाई जाती है, लेकिन संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से यह मनुष्यों को भी प्रभावित कर सकती है, जिससे बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई, सिर दर्द व मांसपेशियों में दर्द जैसी बिमारियों की संभावना बनी रहती है और गंभीर स्थिति में निमोनिया जैसी परेशानी भी हो सकती है।

 

उन्होंने बीमार या मृत पक्षियों को न छुने और मांस एवं अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाने व मुर्गीपालक किसानों से अपने पोल्ट्री फार्म में नियमित सफाई व सैनिटाइजेशन करने को कहा है। सीएमओ ने यदि किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर स्वयं दवा न लेते हुए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या चिकित्सक से संपर्क करने को कहा। उन्होंने पक्षियों में बर्ड फ्लू पाए जाने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक अथवा स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि………..

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते