पिथौरागढ़ : ऑल इण्डिया आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट
तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, 04 टीमों ने जताई सहमति

आगामी माह सितंबर-अक्टूबर माह में प्रस्तावित चतुर्थ ऑल इण्डिया आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डा. दीपक सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रतियेगिता के तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा का जिम्मेदारियां तय की गई।

इस दौरान सीडीओ डा. सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 18 टीमों को आमंत्रण पत्र भेजा गया, जिसमें से 04 टीमों द्वारा सहमति जताई गई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहयोग हेतु 17 विभागों/संस्थाओं/ बैको को अर्द्धशासकीय पत्र भेजे गये हैं।
बताया कि आयोजन में समस्त बैकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों, जनपद के समस्त व्यापार संघो, टैक्सी एसोसिएशन, ट्रांसपोटर्स, स्पोर्ट्स फर्म, हिलवेज कम्पनी, समस्त कार्यदायी संस्थाओं, टिहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक डेवलेपमेन्ट कॉपरेशन(टीएचडीसी), इण्डियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड(आईओसीएल) जनपद अन्तर्गत पेट्रोल पम्प, ए-क्लास कॉन्टेªक्टर, हिमालय हाइड्रो पावर पोजेक्ट बंगापानी, समस्त ज्वैलर्स,
राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना इकाई, ग्राफिक एरा, देवभूमि यूनिवर्सिटी, मानस कॉलेज, एशियन एकेडेमी, वाइन शॉप, जिला पंचायत व नगर निगम से वित्तीय सहयोग लिया जायेगा। मैदान की मरम्मत एवं समतलीकरण हेतु मैदान रखरखाव समिति में विनोद वल्दिया (सेवानिवृत जिला क्रीड़ा अधिकारी), सहायक नगर आयुक्त नगर निगम, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, मनोज पुनेठा, सचिव जिला फुटबॉल संघ, भूपेन्द्र सिंह चौहान, शिक्षा विभाग, नीरज सौन, व्यायाम प्रशिक्षक, कवीन्द्र मेहता, उत्तराखण्ड जल संस्थान को नामित किया गया।
टूर्नामेन्ट के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु स्मारिका पुस्तक समिति में राजेन्द्र सिंह रावत, अध्यक्ष जिला फुटबॉल संघ, जिला सूचना अधिकारी, विजय वर्धन उप्रेती, यशवंत महर, भक्तदर्शन पाण्डे, रमेश गड़कोटी, सुशील खत्री, किरन महर तथा विनोद वल्दिया को नामित किया गया।
टूर्नामेन्ट के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु नामी फुटबॉलर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर की स्मॉल वीडियो बाइट्स बनाकर खेल विभाग के विभिन्न सोशल मीडिया हैण्डल्स के माध्यम से अपलोड कर, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग तथा जनपद में बच्चों की सहभागिता के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
टूर्नामेन्ट के पुरस्कार एवं ट्रॉफी के लिये नीरज सौन व्यायाम प्रशिक्षक व प्रतीम भट्ट, जिला परियोजना प्रबन्धक, ग्रामोत्थान परियोजना, तथा लोगो व थीम सांग हेतु दिनेश वर्मा, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को नामित किया। बैठक के दौरान सीडीओ डा. सैनी ने टूर्नामेन्ट में प्रतिभाग करने वाली टीमों के नाम आगामी 27 अगस्त तक फाइनल करने तथा विभिन्न विभागों/संस्थाओं से सहयोग राशि जमा करने के लिये सम्बन्धित बैंक से व्यक्तिगत सम्पर्क कर क्यूआर कोड बनाने की कार्यवाही किए जाने की बात कही।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







