ChampawatinspectionU S NagarUttarakhand News

मुख्यमंत्री ने दिए संबधितों को आवश्यक दिशा – निर्देश

आनंदपुर और देवीपुरा का स्थलीय निरीक्षण

भारी वर्षा और बाढ़ के मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत व उधम सिंह नगर जिले के मैदानी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बनबसा के आनंदपुर-चन्दनी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों को ढांढस बंधाया और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

ad

मुख्यमंत्री ने प्रभागीय वनाधिकारी को सिंचाई विभाग के साथ मिलकर हुड्डी नदी का चैनलाइजेशन तत्काल शुरू करने को कहा। इसके बाद देवीपुरा पहुंचे मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पीड़ित परिवार को तात्कालिक राहत व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस दौरान उन्होंने एनएचएआइ को भी जल निकासी के ठोस प्रबंध तत्काल सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि देवीपुरा क्षेत्र में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, राजस्व और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्यों में लगी हैं। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रित रखने और किसी भी परिवार को सहायता से वंचित न रहने देने पर जोर दिया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, कर्नल आकाश (26 राजपूत) टीम सहित, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवान, सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते