पिथौरागढ़: नगर क्षेत्र के निकट अवैध भांग की खेती नष्ट
पुलिस ने लोगों को किया जागरूक

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं उत्पादन के विरुद्ध नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सतत रूप से प्रभावी कार्रवाई जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने नगर के निकट अवैध भांग की खेती को नष्ट कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस नगर कोतवाली के उपनिरीक्षक कमलेश जोशी, उपनिरीक्षक संदीप पिलख्वाल, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज भोज व अरविन्द कुमार टीम द्वारा पौण क्षेत्र में लगभग 06 नाली में अवैध भांग की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशा मुक्त समाज की दिशा में सहयोग करने का आह्वान भी किया।
साथ ही मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए किसी भी व्यक्ति को मादक पदार्थों से संबंधित कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल मानस हेल्पलाइन 1933 के माध्यम से सूचना साझा करने की अपील की। पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नही करने व अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







