पिथौरागढ़ : बहू के साथ मारपीट का मामला, गिरफ्तारी
ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाला गिरफ्तार

सीमांत जनपद में शांति व कानून-व्यवस्था भंग करने और होटल व ढाबों की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस ने अलग- अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी तथा केएस रावत के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के तहत थाना जाजरदेवल को 112 की सूचना प्राप्त हुई कि ओड़माथा में भरत सिंह अपनी बहू के साथ मारपीट कर शांति भंग कर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया पर वह नहीं माना, जिसके उपरान्त भरत सिंह को बीएनएसएस की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ललित डंगवाल व टीम द्वारा कुमौड़ स्थित ढाबे से ढाबा संचालक पूरन सिंह पोखरिया को ढाबे की आड़ में शराब बेचने व पिलाने पर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डीडीहाट निवासी दीवान सिंह को अपने पड़ोसियों से लड़ाई-झगड़ा करने एवं शांति व्यवस्था भंग करने पर बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







