पिथौरागढ़ : नेपाल के मौजूदा हालात को देखते हुए सीमाओं पर कड़ी निगरानी
पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त गश्त जारी, लोगों से अपील

जनपद की चीन एवं नेपाल से लगती सीमाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी एवं क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में पुलिस एवं एसएसबी के जवानों द्वारा काली नदी के किनारे व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त व कॉम्बिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी नीरज चौधरी के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा जौलजीबी क्षेत्र से लगे हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में कॉम्बिंग की गयी। साथ ही पुलिस व एसएसबी द्वारा संयुक्त बैठक आयोजित कर सीमा सुरक्षा सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की गयी। नेपाल में मौजूदा हालात को देखते हुए पुलिस ने सीमा पर चौकसी और अधिक मजबूत कर दी है,
किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। पिथौरागढ़ पुलिस आम जनमानस से अपील करते हुए सतर्क रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने और सत्यापन संबंधी नियमों का पूर्ण पालन रूप से करने की बात कही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







