पिथौरागढ़ : शक होने पर पूछताछ, हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 8.75 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में बीती रात सीओ कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा रई से मड़ सिलौली क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार दो व्यक्तियो पर शक होने पर रोककर पूछताछ की। इस दौरान हिमांशु नाथ के कब्जे से 04.94 ग्राम व युवराज सिंह अलमिया उर्फ युवी 03.81 ग्राम (कुल 08.75 ग्राम) हेरोईन (स्मैक) बरामद की गयी ।
पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 08/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया गया और आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, हेड कांस्टेबल दीपक खनका कांस्टेबल सोनू कार्की, गोबिन्द रौतेला व प्रकाश नगरकोटी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







