पिथौरागढ़ : छापेमारी: ड्राई डे पर दुकान से अवैध शराब की पेटियां बरामद
एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज

ड्राई डे पर पुलिस से एक दुकान में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज ड्राई डे पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केएस रावत के पर्यवेक्षण में एसएचओ कोतवाली ललित मोहन के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक ललित डंगवाल (चौकी प्रभारी चंडाक)
हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल नीरज भोज एवं गोविन्द सिंह की टीम द्वारा चंडाक बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी अमित पांडे को 05 पेटी अवैध शराब एवं बीयर के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







