पिथौरागढ़ : पुलिस ने क्वैराली निवासी आरोपी को घर से किया गिरफ्तार
वारंटी आरोपियों की धर- पकड़ को अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा जिलेभर में वारंटी आरोपियों की धर- पकड़ को लेकर चलाया जा रहा अभियान जारी है, जिसके तहत बेरीनाग क्षेत्र में पुलिस ने अदालत द्वारा वारंट के अनुपालन में एक वारंटी आरोपी को उसके घर से दबोच लिया।

अभियान के तहत बेरीनाग प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वारण्टी आरोपी आनन्द सिंह निवासी क्वैराली को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायालय द्वारा कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह हाजिर नहीं हुआ,
जिस कारण अदालत द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तारी के उपरान्त आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक शान्ति प्रकाश, हेड कांस्टेबल संजीव पन्त व जीत सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







