पिथौरागढ़ : 03 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस का अभियान जारी

सीमांत जनपद में सड़क हादसों की रोकथाम, यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है,

जिसके तहत थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डे के नेतृत्व में वड्डा क्षेत्र में उप निरीक्षक आशीष रावत व पुलिस टीम द्वारा शराब के नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालक बसंत कुमार निवासी बिण को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। प्रभारी कोतवाली मदन बिष्ट के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह द्वारा लडाई-झगड़ा व मारपीट कर शांति भंग करने वाले अनुज चंद निवासी गौडीहाट व कमल वल्दिया निवासी आठगांव सिलिंग को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 127 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







