पिथौरागढ़ : महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया शुभारंभ

सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के प्रतीक देवलथल बाराबीसी महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ हो गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।

इससे पूर्व स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री बोहरा ने मेला आयोजन समिति और ग्रामीणों को महोत्सव आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवलथल बाराबीसी महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक एकता, लोक परंपरा का सजीव उदाहरण है। इस दौरान कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह बोहरा, कैलाश पांडेय, कैप्टन मंगल प्रसाद, यशवंत महर, भूपेश पांडेय, पंकज बिष्ट, विक्की मेहता, ललित शौर्य एवं दीपक खनका आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मेला महोत्सव समिति अध्यक्ष महेंद्र सामंत, संरक्षक नरेश पांडेय, हरीश जोशी, राजेंद्र बसेड़ा, दिनेश चंद्र पांडेय, सुरेंद्र बसेड़ा, महिला समिति की सावित्री देवी, तारा देवी, रेनू सामंत, पार्वती देवी, भावना पांडेय तथा ग्राम प्रधान कुंदन सामंत सहित कई लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







