PithoragarhSportsUttarakhand News

पिथौरागढ़ : श्वेता दीप और हिमेश सिंह ने मारी बाजी

वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग

पिथौरागढ़ के स्वर्गीय डॉ.आरएस टोलिया राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में आज वार्षिक क्रीड़ा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

 

ad

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसबीआई शाखा प्रबंधक राजकुमार तथा विशिष्ट अतिथि जौहार क्लब मुनस्यारी के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, योगेश पंचपाल, प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अमित कुमार टम्टा द्वारा सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत बैज अलंकरण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया।

 

छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस वर्ष छात्रा वर्ग में श्वेता दीप तथा छात्र वर्ग में हिमेश सिंह ने चैम्पियनशिप जीती। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अमित कुमार टम्टा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं। मुख्य अतिथि राजकुमार और विशिष्ट अतिथि केदार मर्तोलिया ने अपने संबोधन में खेलों को व्यक्तित्व विकास एवं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और छात्रों को खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

 

प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी ने खेलों में करियर की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा एंटी ड्रग सेल के संयोजन में सभी छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत जोशी ने किया। क्रीड़ा प्रशिक्षक प्रकाश बुर्फाल ने सभी खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई। समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर डॉ.दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ.राहुल पांडेय, डॉ. चंद्र प्रकाश आर्या,डॉ. रिफ़ाकत अली, डॉ.निधि, डॉ.रीतू, डॉ. उदयभान, डॉ. पुष्पा कालाकोटी, डॉ. मनीषा पांडे, डॉ. राजेन्द्र सिंह राणा, डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय, डॉ.प्रेमा पांडेय, डॉ. अशोक कुमार मौर्य, डॉ.हेम चंद्र द्विवेदी, गणेश फ़र्सवान, कृष्णा पंचपाल, हेमा पंचपाल, कैलाश देवली, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र नितवाल, लक्ष्मी , त्रिलोक राम सहित कई लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते