EducationPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : करियर गाइडेंस एवं शारीरिक शिक्षा कार्यशाला आयोजित

विभिन्न करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी

पिथौरागढ़ के संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातक महाविद्यालय, नारायण नगर में करियर गाइडेंस समिति की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ‘करियर अवसर एवं शारीरिक शिक्षा में रोजगार संभावनाएँ’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. प्रेमलता कुमारी ने किया।

 

ad

उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के लक्ष्य स्पष्ट करने और समय पर सही मार्गदर्शन प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्य वक्ता एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष मुकेश पांडे ने शारीरिक शिक्षा क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शारीरिक शिक्षा केवल शारीरिक स्वास्थ्य तक सीमित नहीं हैए बल्कि यह मानसिक संतुलनए सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत बनाती है।

 

कार्यशाला में शारीरिक शिक्षा शिक्षक विद्यालयों में B.Ed एवं M.P.Ed योग्य अभ्यर्थियों के लिए व्यापक अवसर, स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजमेंट विद्यार्थी स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, टीम मैनेजर आदि पदों पर कार्य कर सकते हैं। फिटनेस एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में जिम ट्रेनर, फिटनेस कोच, योग प्रशिक्षक, हेल्थ काउंसलर के रूप में रोजगार के अवसर, अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा स्पोर्ट्स फिजियोलॉजी,

 

स्पोर्ट्स साइंस, बायोमैकेनिक्स एवं संबंधित विषयों में शोध और उच्च शिक्षा के विकल्प, सैन्य एवं अर्धसैनिक बल शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थी सेना, पुलिस, होमगार्ड आदि सेवाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। एनजीओ एवं सामाजिक सेवाएँ युवाओं में फिटनेस और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने हेतु गैर–सरकारी संस्थाओं में कार्य, खेल पर्यटन विद्यार्थी इस क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं।

कार्यशाला के संयोजक डॉ नरेंद्र सिंह धरियाल ने कहा कि भारत का भविष्य देश का युवा है और युवा अपनी शिक्षा व कौशल से देश को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने और करियर के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेश कोहली ने किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते