पिथौरागढ़ : पुरानी समिति भंग, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

पिथौरागढ़ के टकाना रोड़ स्थित एक होटल में आज श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजित होने वाली आगामी रामलीला से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

सभी सुझावों और चर्चा के उपरांत वर्तमान प्रबंधकारिणी समिति को भंग कर दिया गया तथा नई समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी समिति सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए पदाधिकारियों में प्रबंधक — नवीन भट्ट, अध्यक्ष — भूपेंद्र सिंह माहरा, उपाध्यक्ष — शिवराज सिंह अधिकारी एवं त्रिभुवन लाल शाह,
सचिव — दिलीप वल्दिया, उपसचिव — राजेंद्र लाल वर्मा एवं उमेश जोशी, कोषाध्यक्ष — मदन जोशी, लेखा परीक्षक — अशोक पाटनी और कार्यकारिणी सदस्य — राजेंद्र चिलकोटी एवं गिरीश पाठक चुना गया।
इस दौरान नई समिति ने आगामी रामलीला आयोजन को और अधिक भव्य, अनुशासित और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने का संकल्प लिया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







