पिथौरागढ़ : ‘यूनिटी फॉर रन’ के तहत पदयात्रा निकाली
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 16 सितंबर 2025 को विधानसभा गंगोलीहाट में ‘यूनिटी फॉर रन’ के तहत पदयात्रा आयोजित की गई। पदयात्रा पेट्रोल पंप गंगोलीहाट से शुरू होकर RIC गंगोलीहाट तक निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी और विधायक फकीर राम टम्टा ने किया।
पदयात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, गणाई मंडल अध्यक्ष कैलाश पंत, मनोज कार्की, भगवान डोभाल, बेरीनाग नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, पूर्व महामंत्री विमलेश पंत, जिला मंत्री रमेश बोरा, जिला महामंत्री इंद्र सिंह धानिक, पूर्व जिला मंत्री दिनेश धानिक, महामंत्री राकेश पाठक समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, बसंत लाल साह, भगवान नेगी, प्रदीप कोठारी, चंद्र सिंह बुंग्ला, श्यामा चरण उप्रेती, भूपाल आर्या, गोविंद मेहरा, पंकज कोठारी, भगवान बिष्ट, जितेंद्र प्रसाद, हरीश चंद्र दुर्गापाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दयाल कुमार, दीपक मेहरा और बेरीनाग नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित कई लोग पदयात्रा में उपस्थित रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







