PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : बच्चों ने संभाली जिम्मेदारियों की कमान

तपोवन स्कूल पिथौरागढ़ में शपथ ग्रहण समारोह

पिथौरागढ़ के तपोवन स्कूल विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने हेतु नए छात्र प्रतिनिधि दल का गठन किया गया। समारोह में अभिभावकों की उपस्थिति ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की बतौर मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंजू देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

 

ad

इसके बाद बच्चों ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने सर्वप्रथम मैत्री जोशी को स्कूल प्रमुख कैप्टन पद की शपथ दिलाई, जिसके बाद उन्होंने अन्य पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं में स्कूल प्रमुख द- मैत्री जोशी, मुख्य छात्रा (हेड गर्ल)- ईला भंडारी, मुख्य छात्र (हेड बॉय)- ओम वल्दिया, गृह (हाउस) प्रमुख,

 

रफ़्तार गृह प्रमुख -आराध्या धामी, शिखर गृह प्रमुख – निधि पाठक, उमंग गृह प्रमुख – अपर्णा सामंत, उड़ान गृह प्रमुख – तनिष्का जोशी, रफ़्तार उप प्रमुख – युवराज विश्वकर्मा, शिखर उप प्रमुख – ओम चन्द्रा, उमंग उप प्रमुख – आयुष्मान विश्वकर्मा, उड़ान उप प्रमुख – भार्गव जोशी, खेल विभाग, खेल प्रमुख – दर्शित सोराड़ी, खेल उप प्रमुख – वेदांत गैड़ा शामिल थे।

 

विद्यालय की नवनियुक्त प्रशासनिक अधिकारी निकिता भसीन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि बीते वर्षो में पिथौरागढ़ के विभिन्न विद्यालयों में मेरिट प्राप्त छात्रों में तपोवन स्कूल के विद्यार्थियों की संख्या उल्लेखनीय रही है। यहां के छात्र आगे उच्च शिक्षा संस्थानों की शीर्ष मेरिट सूची में भी स्थान बना रहे हैं।  उन्होंने बताया कि विद्यालय द्वारा बच्चों को अंग्रेज़ी भाषा में विशेष दक्षता दिलाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

 

विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी (एमएल) ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज आप विद्यालय स्तर की जिम्मेदारी की शपथ ले रहे हैं, आने वाले समय में आप राष्ट्र की बड़ी संवैधानिक जिम्मेदारियों की शपथ लेकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर ललिता जोशी, प्रियंका धौनी, प्रतिभा दीक्षित, पुष्पा पंत, संदीप जोशी, अंजनी अवस्थी, मोनिका चौसाली, आकांक्षा चंद, किरण भाट सहित समस्त शिक्षक आदि मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते