पिथौरागढ़ : ऑनलाइन व सरल प्रवेश प्रक्रिया सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी
मुनस्यारी कॉलेज में मुक्त विश्वविद्यालय की दीक्षारंभ कार्यशाला संपन्न

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में दीक्षारंभ कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। छात्र प्रेरण कार्यक्रम का शुभारंभ विषय प्रवर्तन एवं केंद्र समन्वयक डॉ. राहुल पाण्डेय द्वारा स्वागत भाषण से हुआ।

उन्होंने विश्वविद्यालय की कार्ययोजना, अध्ययन केंद्र में उपलब्ध सुविधाएं, ऑनलाइन व सरल प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम, परीक्षा व्यवस्था, पुस्तक वितरण, सत्रीय कार्य आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. पाण्डेय ने बताया कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य नई शिक्षा नीति के अनुरूप युवाओं को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला ने कहा कि सुदूर व दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने में मुक्त विश्वविद्यालय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने शिक्षार्थियों को लक्ष्य केंद्रित रहने और नियमित अध्ययन से सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र से जुड़े विषय विशेषज्ञों ने शिक्षार्थियों को विषय संबंधी किसी भी समस्या के समाधान हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. रिफ़ाकत अली ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. उदयभान, डॉ. रीतू, डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, डॉ. चेतन चंद्र जोशी, प्रेमा पाण्डेय, हेम चंद्र द्विवेदी, गणेश सिंह फर्स्वाण, लक्ष्मी, पूजा, तनुजा, दीपक सहित कई नवप्रवेशित एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







