PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : उच्च शिक्षा को बढ़ावा, निःशुल्क पुस्तक वितरण मेला आयोजित

मुनस्यारी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में आज निःशुल्क पुस्तक वितरण मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के दिशानिर्देशन एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हितेश कुमार जोशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

ad

इस दौरान प्राचार्य ने अपने संबोधन में पुस्तक संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के युग में भी भौतिक पुस्तकें ज्ञानार्जन, अनुसंधान और विचार निर्माण का सबसे विश्वसनीय माध्यम हैं। कार्यक्रम में हरीश नाथ, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज मुनस्यारी और राकेश गुप्ता, सहायक निदेशक, खादी ग्रामोद्योग एवं मंजू देवलाल, जिला समन्वयक, मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

अतिथियों ने इस पहल को शिक्षा को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों को साकार करने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में अध्ययन केंद्र के समन्यवक डॉ. राहुल पाण्डेय एवं सह समन्यवक डॉ. पुष्पा कालाकोटी ने बताया कि चालीस आगंतुकों को लगभग 125 से अधिक पुस्तकों का वितरण किया गया।

 

पुस्तक वितरण मेले में मुनस्यारी ब्लॉक के विभिन्न दुर्गम क्षेत्रों से आए सामान्य जन, विद्याशाखा के अध्ययनरत शिक्षार्थी, महाविद्यालय के छात्र छात्राएँ और कर्मचारियों ने निःशुल्क पुस्तक वितरण मेले का लाभ उठाया। लाभार्थियों ने पुस्तक वितरण मेले की सराहना की। पुस्तक वितरण मेले में महाविद्यालय के अमित टम्टा, निधि मारौठिया, डॉ. उदयभान, डॉ. रीतू, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. अशोक मौर्य, डॉ. मनीषा पांडे, डॉ. चेतन चंद जोशी, प्रेमा पांडे, डॉ. दिनेश पांडे, हेम चन्द्र द्विवेदी, गणेश सिंह, लक्ष्मण विष्ट, त्रिलोक राम, कैलाश देवली, कृष्णा पांचपाल, लक्ष्मी, हेमा पांचपाल आदि शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते