PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : प्रशिक्षण में 70 से अधिक प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

सतत विकास लक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पिथौरागढ़ में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत वर्ष 2025-26 के लिए चुने गए जनप्रतिनिधियों और पंचायत कार्मिकों के क्षमता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड विण सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के नौ थीम और 17 लक्ष्यों को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से लागू करना है।

 

ad

प्रशिक्षण की शुरुआत मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर नैनी न्याय पंचायत के लगभग 70 जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हिमालय स्टडी सेंटर द्वारा किया गया है, जिसे ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रायोजित किया गया है।

 

प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर रघुवीर सिंह व मास्टर ट्रेनर कृष्णानंद चैसाली, जगदीश प्रसाद और ने सहभागियों को सतत विकास लक्ष्य, उनकी थीमों और ग्राम स्तर पर इनके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। हिमालय अध्ययन केंद्र के निदेशक डा. दिनेश चंद्र जोशी ने नौ थीमों गरीबी उन्मूलन, बेहतर आजीविका, स्वस्थ गांव, बाल हितैषी गांव, जल उपलब्धता, स्वच्छ एवं हरित गांव, सामाजिक न्याय एवं सुरक्षा, सुशासन तथा महिला हितैषी गांव पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

उन्होंने एसडीजी के 17 लक्ष्यों की महत्ता बताई और प्रशिक्षणार्थियों से इन पर गंभीरतापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ललित खड़ायत, सविता ऐरी, मीना देवी, संगीता देवी, गीता बिष्ट, हेमा देवी, बिमला देवी, किरण धामी सहित 70 से अधिक जनप्रतिनिधि और वार्ड सदस्य उपस्थित थे। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या, सहायक विकास अधिकारी दीपक कुमार और ग्राम विकास अधिकारी खगेन्द्र सिंह बिष्ट सहित विभागीय कर्मचारी भी प्रशिक्षण में मौजूद रहे।

 

तकनीकी व्यवस्थाओं में अक्षय वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम निर्धारित रोस्टर के अनुसार विण और मुनाकोट ब्लॉकों की सभी न्याय पंचायतों में जारी रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या ने जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण में भाग लेने और अपने क्षेत्र में एसडीजी की नौ थीमों व 17 लक्ष्यों की जानकारी लोगों तक पहुँचाने की अपील की।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते