पिथौरागढ़ : पेटियों के साथ आरोपी शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस व एसएसबी की कार्रवाई, सीमा पर कड़ी चौकसी

अवैध मादक पदार्थो की तस्कारी को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस का अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस व एसएसबी की टीम ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं एसएसबी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र काली नदी के आसपास सघन निगरानी की जा रही थी। गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो काली नदी के रास्ते नेपाल अवैध रूप से शराब तस्करी करने की फिराक में था। आरोपी जंग बहादुर, सुनखोली के कब्जे से 05 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली अस्कोट में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस एवं एसएसबी द्वारा सीमा क्षेत्रों में लगातार कड़ी चौकसी बरती जा रही है तथा सभी संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







