MeetingPithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पर्वतीय पत्रकार संगठन में नई कार्यकारिणी का गठन

बैठक में पत्रकार हितों के लिए सहित अन्य मसलों पर चर्चा

पिथौरागढ़ में पर्वतीय पत्रकार संघ ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में एक बार फिर विजय वर्धन उप्रेती को अध्यक्ष और भक्त दर्शन पांडे को महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई, शेष पदों को यथावत रखा गया है।

 

ad

नवगठित कार्यकारिणी में आंशिक बदलाव करते हुए दिनेश अवस्थी को उपाध्यक्ष, मनीष चौधरी को उपसचिव तथा यशवंत महर को प्रोग्राम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें पत्रकारों के हितों, समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर निरंतर प्रयास करेगा और आवश्यकता पड़ने पर बड़े स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान तहसील कार्यकारिणी के भी विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन के संरक्षक ओपी अवस्थी, रमेश गडकोटी, कुंडल चौहान, राकेश पंत, बृजेश तिवारी, विपिन गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश पंगरिया, विजय उप्रेती, अशोक पाठक और हिमांशु जोशी मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते