CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : गुप्त सूचना पर कार्रवाई, अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार

15 लीटर कच्ची शराब बरामद, अवैध भट्टी व 100 लीटर लहन किया खत्म नष्ट

पिथौरागढ़ में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीती शाम एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में चल रही अवैध शराब बनाने की भट्टी को ध्वस्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी रेखा यादव के निर्देशन व सीओ गोविंद बल्लभ जोशी और सीओ केएस रावत के पर्यवेक्षण में बीती शाम एसएचओ ललित मोहन जोशी और एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दिग्तोली के पास जंगल में दबिश दी।

 

पुलिस ने मौके से दो आरोपी रमेश राम, भुरमुनी व ललिता प्रसाद, दिग्तोली को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 60(1)/60(2) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जंगल में लगाई गई अवैध भट्टी को तोड़फोड़ कर नष्ट किया और

 

शराब बनाने में उपयोग हो रहे करीब 100 लीटर लहन को भी नष्ट किया। इसके अलावा स्टोव, कनस्तर, पाइप का टुकड़ा और स्टील की परात सहित कई उपकरणों को भी कब्जे में लिया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक ललित डंगवाल, चौकी प्रभारी चण्डाक, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व एसओजी हेड कांस्टेबल दीपक सिंह खनका, कांस्टेबल गोविन्द रौतेला व विरेन्द्र यादव (एएनटीएफ) शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते