CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : स्कूटी से तस्करी करते हुए गिरफ्तार

17 ग्राम हेरोइन बरामद, संयुक्त टीम की कार्यवाही

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद में सघन चेकिंग व सर्च अभियान चलाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

 

ad

इसी क्रम में ए.एन.टी.एफ. और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 17 ग्राम हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी व एसएचओ कोतवाली ललित जोशी के नेतृत्व में ए.एन.टी.एफ. व चौकी घाट पुलिस टीम द्वारा घाट बैरियर पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

चेकिंग के दौरान लोहाघाट से पिथौरागढ़ की ओर आती एक संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर स्कूटी चालक ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता से वाहन को रोककर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ व तलाशी में दो व्यक्तियों संदीप कुमार, निवासी, बुंगाछीना व आज़म अंशारी, निवासी भाटकोट के कब्जे से कुल 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

 

पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत कर घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया। पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी (चौकी प्रभारी घाट), का0 उमेश चन्द्र सती, हे0का0 विरेन्द्र यादव (ए.एन.टी.एफ.) व का0 सतेन्द्र सुयाल (ए.एन.टी.एफ.) शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते