PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : खुशी : जिलाधिकारी आशीष भटगांई का स्कॉच अवॉर्ड्स के लिए चयन 

जनसहभागिता के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में शामिल स्कॉच अवॉर्ड्स ने इस वर्ष बागेश्वर जनपद में तत्कालीन जिलाधिकारी एवं वर्तमान जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई द्वारा संचालित नवाचार “औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती (Medicinal & Aromatic Plant Cultivation)” को सेमीफाइनलिस्ट के रूप में चयनित किया है।

 

ad

स्कॉच ग्रुप अवॉर्ड्स सामाजिक-आर्थिक विकास, सुशासन, डिजिटल नवाचार, पारदर्शिता और जनहितकारी पहलों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं।जिलाधिकारी आशीष भटगांई की इस नवाचारी पहल को वर्ष 2024–25 में किए गए प्रभावशाली कार्यों और व्यापक जनसहभागिता के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर यह पहचान मिली है।

 

यह पहल पर्वतीय कृषि, ग्रामीण आजीविका और स्थानीय विकास के क्षेत्र में परिवर्तनकारी मॉडल के रूप में उभरी है। इस पहल के माध्यम से पर्वतीय कृषि को नई दिशा मिली, किसानों की आय बढ़ाने हेतु वैकल्पिक खेती को बढ़ावा मिला,महिला समूहों और युवाओं में उद्यमिता के अवसर विकसित हुए, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूल खेती को प्रोत्साहन मिला,तकनीक आधारित मॉनिटरिंग और पारदर्शी शासन को मजबूती मिली व आपदा प्रभावित क्षेत्रों में दीर्घकालिक आजीविका संवर्धन को बल मिला।

 

स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग, सामुदायिक सहभागिता, प्रशिक्षण, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के बेहतर तंत्र ने इस पहल को एक सतत विकास मॉडल बनाया, जिसकी स्कॉच अवॉर्ड्स में विशेष सराहना हुई है।

 

स्कॉच चैलेंजर अवार्ड्स एवं स्कॉच कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड्स के सेमीफाइनलिस्ट के रूप में चयनित होना इस बात का प्रमाण है कि यह कार्य जनहित और राष्ट्रनिर्माण में दीर्घकालिक प्रभाव उत्पन्न कर रहा है।

 

औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती ने पर्वतीय जिलों में आजीविका, कृषि विविधीकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा प्रदान की है। यह उपलब्धि सम्पूर्ण उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते