पिथौरागढ़ : नाकाबंदी और सघन चेकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, 02 लोग गिरफ्तार, वाहन सीज

पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक धारचुला केएस रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जनपद भर में जगह.जगह नाकाबन्दी कर रात्रि तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ओगला उप निरीक्षक बसन्त पन्त व टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक हरीश सिंह निवासी, अजेड़ा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। कोतवाली डीडीहाट क्षेत्र में कार चालक नरेन्द्र बसेड़ा निवासी घोरपट्टा द्वारा शराब के नशे में मदहोश होकर नो एन्ट्री में तेजी से वाहन चलाने पर
एसएचओ कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तुरन्त पीछा कर वहन को रोका और व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 88 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







