Uttarakhand News

पिथौरागढ़ : कबड्डी, खो-खो, मुर्गाझपट, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल तथा पिट्ठू प्रतियोगिताएं

विधायक चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ, अव्वल रहे प्रतिभागियों को किया सम्मानित

पिथौरागढ़ खेल महाकुंभ के अंतर्गत आज विधायक चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य शुभारंभ केएनयू राजकीय इंटर कालेज खेल मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की सभी न्याय पंचायतों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस का उद्घाटन स्थानीय विधायक मयूख महर एवं युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ऋषेद्र महर द्वारा किया गया।

 

ad

उद्घाटन अवसर पर खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का संदेश दिया।विधायक चैंपियंस ट्रॉफी के पहले दिन अंडर-14 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए कबड्डी, खो-खो, मुर्गाझपट, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल तथा पिट्ठू जैसे खेलों का सफल आयोजन किया गया।

 

खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को विधायक महर द्वारा मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

 

इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रवीण रावल, जिला खेल समन्वयक विक्रम डिगारी, खेल महाकुंभ ब्लॉक समन्वयक भुवन चंद्र उप्रेती, ब्लाक प्रमुख बिण लक्ष्मी गोस्वामी, ब्लाक प्रमुख मूनाकोट दीपा वल्दिया, ज्येष्ठ प्रमुख जितेन्द्र वल्दिया, युवा कल्याण अधिकारी दीपक चंद्र भट्ट, नवल पंत सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल प्रेमी, पीआरडी जवान एवं अभिभावक उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते