पिथौरागढ़ : 04 गिरफ्तार, दर्जनों के खिलाफ हुई कार्रवाई
शांति भंग करने व शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक केएस रावत के पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा जनपदभर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर देर रात्रि तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल व टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक फकीर सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतावाली झूलाघाट संजीव कुमार के नेतृत्व में कोतवाली झूलाघाट पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक अरुण बेहरा को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में अपर उ0नि0 प्रदीप मिश्रा द्वारा डीडीहाट क्षेत्र में मारपीट कर शांति भंग करने वाले बलवन्त राम को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष बलुवाकोट मेघा शर्मा के नेतृत्व में बलुवाकोट क्षेत्र में अपनी पत्नी से मारपीट व गाली गलौच करने वाले धन सिंह को बीएनएसएस की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया गया ।
इसके अतिरिक्त, जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के अंतर्गत कुल 143 व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







