CrimeU S NagarUttarakhand News

42 पुलिस टीमों ने संदिग्धों पर कसी नकेल

चला सघन सत्यापन अभियान

कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पूरे जनपद में 42 पुलिस टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग की। एसएसपी उधमसिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चले अभियान के दौरान जनपद में आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की गई।

 

ad

संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्र, निवास संबंधी दस्तावेज और गतिविधियों का सत्यापन किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गयाए जिसमें बड़ी संख्या में सत्यापन और चालान की कार्रवाई की गई।

 

एसएसपी ने सभी थाना और कोतवाली प्रभारियों को भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम जनता को सुरक्षित वातावरण मिल सके। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों और कर्मचारियों का समय पर सत्यापन अवश्य कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते