न्यायालय परिसरों की कड़ी सुरक्षा, सघन चेकिंग अभियान
एसएसपी अजय गणपति ने संभाली कमान

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से आज सभी न्यायालय परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। ऊधमसिंहनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में हुए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया।

अभियान की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी स्वयं रुद्रपुर न्यायालय परिसर में मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व किया। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के तहत बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और डॉग स्क्वाड की टीमों ने न्यायालय परिसर के चप्पे.चप्पे की गहन तलाशी ली।
न्यायालय परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कड़ी जांच और फ्रिस्किंग की गई। साथ ही प्रवेश करने वाले वाहनों की भी बारीकी से जांच सुनिश्चित की गई। एसएसपी अजय गणपति ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखी जाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







