पिथौरागढ़ : पवित्र और नेहा ने मारी बाजी
निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत नगर पालिका परिषद बेरीनाग कार्यालय में स्वच्छता विषय पर निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने की, जबकि अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी बरदोला के नेतृत्व में आयोजन संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 06 से 08 तक के छात्रों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 46 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पवित्र जोशी ने प्रथम, योगिता बोरा ने द्वितीय और प्रार्थना डांगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं निबंध प्रतियोगिता में नेहा पाठक प्रथम, निहारिका द्वितीय तथा हितेश सिंह धानिक तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में सभासद नंदी कार्की, किरण सिंह मियान, भवानी प्रसाद टम्टा, पूर्व प्रधानाचार्य डीआर टम्टा, पंकज जोशी, पंकज पंत, संतोष उप्रेती और संध्या डोबाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







