CrimePithoragarhUttarakhand News
पिथौरागढ़ : ईद पर्व को लेकर जनपदभर में हुई शांति समिति की बैठकें
आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।

आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में शांति एवं समन्वय गोष्ठियों का आयोजन किया। इस दौरान थाना प्रभारियों ने सीएलजी सदस्यों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, पीस कमेटी के सदस्यों तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
बैठकों में लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने, अफवाहों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बनाए रखने की बात कही। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी नागरिकों से सहयोग कर ईद पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।
You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते