AlmoraHealthUttarakhand News

योग एवं ध्यान शिविर आयोजित, 36 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति ने उत्तरायण फाउंडेशन

ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति ने उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से अल्मोड़ा के पपरसेली में निःशुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में 36 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

 

चिकित्सकों ने रोगियों को आवश्यक परामर्श देने के साथ आयुर्वेदिक एवं सामान्य चिकित्सा के माध्यम से उपचार उपलब्ध कराया। इसके अलावा प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार और विभिन्न रोगों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई।

 

शिविर में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. केपी कुनियाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना कुनियाल, डॉ. लोकेश, चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह भोज तथा सीनियर ओटी इंचार्ज देव सिंह टंगड़िया ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने निःस्वार्थ भाव से मरीजों का उपचार कर शिविर को सफल बनाया।

 

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ योग, ध्यान और आयुर्वेद के प्रति लोगों को जागरूक कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते