PithoragarhUttarakhand NewsWeather
पिथौरागढ़ : भारी बारिश के अलर्ट के चलते एक दिवसीय अवकाश घोषित
14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 14 अगस्त शुक्रवार को पिथौरागढ़ सहित उत्तराखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
मौसम चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर 14 अगस्त, शुक्रवार को पिथौरागढ़ जिले में कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी को सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।








