PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं की दी जानकारी

एसबीआई आरसेटी में 10 दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण शुरू

एसबीआई आरसेटी में मंगलवार से 10 दिवसीय टूरिस्ट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक हिमांशु जोशी ने किया। प्रशिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को टूरिस्ट गाइड के रूप में आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना तथा स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने में सक्षम बनाना है।

 

बताया गया कि प्रतिभागियों को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी देने के साथ ही प्रतिभागियों को पर्यटकों के साथ व्यवहार, स्थानीय पर्यटन स्थलों की जानकारी, टूरिस्ट गाइड के कार्य एवं जिम्मेदारियों सहित पर्यटन से जुड़े विभिन्न विषयों का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिभागियों को विभिन्न पर्यटन स्थलों का फील्ड विजिट भी कराया जाएगा। इससे उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में पर्यटकों के मार्गदर्शन और प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रतिभागियों को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय लेन-देन और स्वरोजगार के लिए आवश्यक बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में फैकल्टी पवन पांडेय, कार्यालय सहायक नीरज द्विवेदी एवं वीरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते