पिथौरागढ़ : पुलिस ने हत्या का प्रयास करने के आरोपी को दबोचा
वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद

हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को थाना थल पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार ‘बढ़ियाठ’ भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त को ग्राम कुसैल निवासी बालम सिंह पर उसके ही गांव के बलवन्त सिंह ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से सिर पर हमला किया था। बचाव के दौरान बालम सिंह के हाथ में भी चोट लगी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर 19 सितंबर को थाना थल में धारा 109/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना थल पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बलवन्त सिंह निवासी, ग्राम कुसैल, थाना थल, पिथौरागढ़ को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में छिपाकर रखा गया वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट, अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट, अपर उपनिरीक्षक सन्तोष रोडियाल, हेड कांस्टेबल शंकर देवड़ी, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल कमल किशन और कांस्टेबल नवीन राणा शामिल रहे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







