DehradunUttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने महानवमी पर किया हवन और कन्या पूजन

नौ कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

 

मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को मजबूत करता है।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते