अपने गांव को जा रहे पुलिस कर्मी का सड़क हादसे में निधन
पुलिस महकमे में शोक व्याप्त

सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी का आकस्मिक निधन हो गया। कर्मी के निधन से पुलिस महकमे में शोक व्याप्त है। पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त आरक्षी संजीव कुमार पुत्र मांगे राम का हरबर्टपुर विकास नगर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत संजीव कुमार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए दुख की इस घडी में शोक सतंप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। दिवंगत संजीव कुमार मूल रूप से भगवानपुर हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्ष 2012 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। मृतक अपने ढकरानी स्थित घर से अपने गाँव भगवानपुर के लिए निकले थे किंतु रास्ते में ही हादसे में उनका निधन हो गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







