BageshwarCrimeUttarakhand News

बड़ी कामयाबी : 15 लाख की हेरोईन के साथ दो युवा गिरफ्तार

दोनों आरोपी हैं पंजाब निवासी, एसओजी टीम की कार्रवाई

मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत एसओजी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब निवासी दो आरोपितों को 47.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

ad

बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी अजय साह के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत एसओजी टीम द्वारा आरोपी सावनप्रीत सिंह, जिला तरनतारन पंजाब, उम्र 19 के कब्जे से 24.29 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) व हरगुरजीत सिंह, तरनतारन पंजाब, उम्र 18 के कब्जे से 22.95 ग्राम कुल 47.24 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोईन) के साथ द्वारिकाछीना अमसरकोट से गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को बधाई देते हुए बताया कि पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊ परिक्षेत्र द्वारा इस कामयाबी के लिये एएनटीएफ व एसओजी पुलिस टीम को 5,000 रूपये की नगद धनराशी से पुरस्कृत करने की घोषणा की। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक सलाउद्दीन खान प्रभारी एसओजी, हेड कांस्टेबल राजभानु एसओजी, कांस्टेबल संतोष सिंह एसओजी, रमेश सिंह, एएनटीएफ व एसओजी, भुवन बोरा एसओजी व कानि.चालक राजेन्द्र कुमार एसओजी शामिल थे। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने बताया कि …..

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते