मारपीट व हत्या के प्रयास में बाप बेटे को धर दबोचा
घटना में प्रयुक्त तलवार सब्बल व लोहे की रॉड की बरामद

एक युवक के साथ मारपीट व हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, आरोपियों से घटना मे प्रयुक्त तलवार सब्बल व लोहे की रॉड बरामद की गयी।

हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 29 जुलाई को गुड्डू ने थाना कनखल पर तहरीर देकर बताया कि ग्राम जियापोता में उनके भाई विकास के साथ मान सिहं, सुमित, अनुज, कृष्ण कुमार द्वारा तलवार सब्बल व लोहे की रॉड से मारपीट की गयी जिसमे आरोपियों द्वारा विकास पर कई बार किये जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया।
तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 109,351,351(3) में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन करने को लेकर निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तन्त्र व अन्य माध्यम से प्रयास करते हुए आरोपियों को इक्कड कलां व शाहपुर शीतलाखेडा से पकड़ा गया व घटना में प्रयुक्त तलवार सब्बल व लोहे की रॉड बरामद की गयी। गिरफ्तार आरोपियों में मान सिहं, सुमित व अनुज, सभी निवासी ग्राम इक्कड कला, हरिद्वार व कृष्ण, निवासी ग्राम शाहपुर शीतलाखेडा शामिल हैं। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक, कांस्टेबल गजय तोमर व होमगार्ड अनुज कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







