पिथौरागढ़ : खुलासा : घटना को अंजाम देने वाला निकला नेपाली युवक
पुलिस ने चोरी का 24 घंटे में किया खुलासा

पुलिस ने एक मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, आरोपी मूल रूप से पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले का निवासी बताया जा रहा है।

बीते दिवस सैनी गांव निवासी पुष्कर सिंह ने जाजरदेवल थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि रात्रि 28 जुलाई को उनके घर के स्टोर रूम का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो कटर मशीन, ड्रिल मशीन एवं रोटरी हैमर मशीन चोरी कर ली गई है।
तहरीर के आधार पर धारा 305/331(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर एवं सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई ।
पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए आज गोकुल कुमार निवासी ग्राम कुंवाकोट, जिला बैतड़ी (नेपाल), हाल निवासी पण्डा, थाना जाजरदेवल को पण्डा बाईपास से सिनेमाहाल वाली रोड पर गिरफ्तार किया गया।
वह चोरी के सामान को साइकिल में बांधकर भागने की फिराक में था। चोरी में प्रयुक्त साइकिल भी चोरी की होना पाई गई। आरोपी से समस्त चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया। विवेचना में प्रगति के अनुसार अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक आशीष रावत (चौकी प्रभारी वड्डा), अपर उप निरीक्षक महावीर सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व जरनैल सिंह, कांस्टेबल प्रकाश नगरकोटी व त्रिलोक सिंह शामिल थे
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







