आवाज लगाकर घर के बुलाया बाहर और फिर जान से मारने की नीयत से किया हमला
पुलिस ने तमंचे से फायरिंग करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

एक परिवार सदस्यों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

उधमसिंह नगर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते तीन दिवस पूर्व कोतवाली रूद्रपुर के इन्द्रा कालोनी क्षेत्र में एक मोटर साईकिल पर दो व्यक्ति जगजीत सिह के घर के बाहर आये और जगजीत सिह को आवाज लगाकर बाहर बुलाया उस समय वे अपने घर पर नही था पर उसकी पत्नी व बच्चे घर पर थे, जो आवाज सुनकर घर के दरवाजे पर बाहर आये तो मोटर साईकिल सवारों के द्वारा जगजीत सिह के परिवार सदस्यों को जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से दो राउंड फायर किये।
घटना के सम्बन्ध में जगजीत सिह के द्वारा कोतवाली रूद्रपुर में दी गई तहरीर पर धारा- 109 ,352, 351 (2)BNS गुरप्रीत सिह ऊर्फ गोपी व एक अन्य अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम के द्वारा जानकारी जुटाते हुए बीते दिवस फायर करने वाले एक आरोपी विक्रमजीत सिह ऊर्फ जोरा जट, अमृतसर पंजाब को मॉडल कालोनी रोड़ रूद्रपुर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गए।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







