होली मिलन समारोह : रंगो के साथ गीतों की धुन पर नृत्य कर मनाई होली
समारोह में कई अधिकारी व कर्मचारी हुए शामिल

पुलिस लाइन अल्मोड़ा में एसएसपी देवेन्द्र पींचा की धर्मपत्नी उर्मिला सिंह पींचा के निर्देशन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान पुलिस परिवार की महिलाओं ने होली गीत गाए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धानिक व बरखा कन्याल ने किया, जबकि प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम ने समस्त व्यवस्थाएं संभालीं।
इस अवसर पर गुरमीत कौर, याक्षी अरोड़ा (आईएएस प्रशिक्षु एसडीएम), रेखा टम्टा, विनीता शेखर, ज्योति धपवाल, सोनम सनवाल, जानकी भंडारी सहित पुलिस परिवार की महिलाएं व बच्चे मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति की मौजूदगी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक – दूसरे को अबीर – गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, निरीक्षक अभिसूचना इकाई, थानो के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस ऑफिस चम्पावत के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
चमोली के गोपेश्वर स्थित पुलिस मैदान में पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार की उपस्थिति में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जिला जज, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीएफओ सहित अन्य अधिकारियों ने गुलाल और रंगों के साथ होली खेली। पारंपरिक गीतों की धुन पर सभी ने नृत्य कर इस पावन पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।