पिथौरागढ़ : गलत इरादे से नाबालिग को बहला- फुसलाकर भगाने वाला आरोपी दबोचा
धारचुला पुलिस ने सर्विलांस की मदद से किया गिरफ्तार

एक नाबालिग को गलत इरादे से बहला- फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस टीम ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिग को सकुलश बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 02 फरवरी को कोतवाली धारचुला में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि राजेश राणा, निवासी विकास नगर, देहरादून ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर गलत इरादे से भगा लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के निर्देशन में कोतवाली धारचुला में अभियोग पंजीकृत किया गया और मामले की जांच प्रारंभ की गई।
आज शुक्रवार को अपर उप निरीक्षक बिशन सिंह, कांस्टेबल भावेश तिवारी और महिला कांस्टेबल तनुजा वर्मा, कांस्टेबल कमल तुलेरा(सर्विलांस सेल) द्वारा सर्विलांस सेल की सहायता से नाबालिग को सकुशल हिमाचल प्रदेश से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। साथ ही आरोपी राजेश राणा को उप निरीक्षक मेघा शर्मा व पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







