आत्महत्या के विचारों से बचाव के उपायों की दी जानकारी…..
वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे

आज वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे के अवसर पर आज पिथौरागढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएस हयाँकी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तत्वाधान में “Let’s Talk” कैंपेन की शुरुआत एलडब्लूएस गर्ल्स इंटर कॉलेज से की गई।

इस दौरान उपस्थित छात्राओं को आत्महत्या के विचारों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डॉ. हृषिकेश जोशी, साइकाइट्रिक सोशल वर्कर जीवन चन्द्र तिवारी व कम्युनिटी नर्स चंदा चौहान द्वारा उपरोक्त विषय पर जानकारी दी गई।
वरिष्ठ मनो चिकित्सक डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि अगर किसी को आत्महत्या के विचार आये तो वह शीघ्र जिसको कि वो अपनी बातें या भावना बता सकें उसे बताएं, जिससे कि वो उसका कोई समाधान दे। यदि फिर भी ये विचार जारी रहे तो उसे तुरंत चिकित्सक को दिखाए क्योंकि अन्य इमरजेंसी कि तरह इसका भी इलाज कराना आवश्यक है, ताकि व्यक्ति को आत्महत्या जैसे कदम उठाने से रोका जा सके। साथ ही उन्होंने अन्य आवश्यक जानकारियां भी दी।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. आरके जोशी सहित अन्य कर्मी व विद्यालय स्टाफ मौजूद था। संचालन प्रधानाचार्या अंजना दास द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







