पिथौरागढ़ : मानसिक स्वास्थ्य व रोगो उपचार के संबंध में प्रशिक्षण
दी गई महत्वपूर्ण जानकारिंया

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी खण्ड में निम्हान्स बेंगलुरु, एम्स ऋषिकेश, कर्नाटक सरकार, उत्तराखण्ड सरकार और आश्रया हस्ता ट्रस्ट बेंगलुरु के माध्यम से ग्रामीण समुदायों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जारी नमन कार्यक्रम के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी में मुनस्यारी खण्ड में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य आधिकारियों (सीएचओ) को मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ डा.एचएस ह्यांकी और प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुनस्यारी के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य और मानसिक रोगों के उपचार के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों से मानसिक स्वास्थ्य, और मेरिट स्क्रीनिंग टूल पर विस्तारपर्वूक चर्चा की गयी। इस दौरान बताया कि मुनस्यारी खण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुनस्यारी में नमन कार्यक्रम के अन्तर्गत मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक और समाजिक कार्यकर्ता के साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नियुक्ति की गई है। उनके द्वारा व्यक्तियों की मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं और उपचार को देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को रेफर करेंगे। प्रशिक्षण में सामान्य मानसिक विकार, गम्भीर मानसिक विकार, नशे से सम्बन्धित मानसिक बीमारियों के साथ ही साथ उन्हे टेलीमानस कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में निम्हान्स नमन परियोजना के डॉ. वर्षा, मोहित और एम्स नमन टीम से डॉ. संकल्प, डॉ. रामलिंग, चेतन, शुभम् और आराधना मौजूद थे। प्रशिक्षण के सफल संचालन में पिथौरागढ़ मेन्टल हेल्थ नोडल डॉ. ललित भट्ट और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव सहित समस्त स्टाफ द्वारा सहयोग दिया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







