देर रात 02 नशा तस्कर 502 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार
निकाय चुनाव के दौरान चमोली पुलिस लगातार सक्रिय

बीती रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगामी निकाय चुनाव को पारदर्शी व शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए चमोली पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में नशा तस्करी करने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
जिसके तहत कोतवाली कर्णप्रयाग की टीम द्वारा गत रात्रि को टाटा मोटर्स से आगे लंगासू की ओर चैकिंग के दौरान दो आरोपी सुनील सैलानी, गोपेश्वर चमोली व दीपक बिष्ट पुत्र इन्द्र बिष्ट उम्र 40 वर्ष गोपेश्वर चमोली को 502 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग पर धारा 08/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। बरामद माल की कीमत लगभग रु0 1,00,400/- आंकी जा रही है। पुलिस टीम उ0नि0 अश्वनी बलूनी, हे0कां0 भगत लाल व हे0कां0 मनवीर सिंह, कां0 नितिन बिष्ट शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।