
मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

चंपावत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी अजय गणपति के निर्देशन में चले अभियान के तहत बीते दिवस जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के नेतृत्व में इमली पड़ाव डिग्री कॉलेज के पास टनकपुर में
सघन चैकिंग अभियान के दौरान आरोपी प्रभात जोशी, निवासी छतार, कुलैठी, चम्पावत, उम्र 31 वर्ष को 4.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी थी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, हेड कांस्टेबल कमल कुमार कोतवाली व प्रकाश सिंह शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।







