CrimeU S NagarUttarakhand News

ऑपरेशन प्रहार : पुलिस ने 51.97 ग्राम स्मैक के साथ पांच तस्करों को दबोचा

दो वाहन, सात मोबाइल, नकदी और नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वेलरी भी बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सितारगंज पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 51.97 ग्राम स्मैक, दो वाहन, सात मोबाइल फोन, स्मैक बिक्री से अर्जित 8,310 रुपये की नकदी तथा नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वेलरी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में बीएड कॉलेज के आसपास नशा तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष था। इसी के मद्देनजर 28 जुलाई को महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल और स्कूटी सवारों का पीछा करते हुए वलीनगर स्थित बीएड कॉलेज के पास पहुंची। यहां एक मकान के चबूतरे पर बैठे पांच लोग स्मैक की पुड़िया तैयार कर बिक्री करते मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक बिक्री से प्राप्त 8,310 रुपये की नकदी, नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वेलरी, सात मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, पैकिंग सामग्री तथा स्मैक परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और मैस्ट्रो एज स्कूटी बरामद की।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरफीन खां, मोहम्मद आदिल, जैनब परवीन, अलीशा तथा दिलनवाज अंसारी के रूप में हुई है।

 

सभी के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में मुकदमा संख्या 380/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।  इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में एसएसआई जावेद मलिक, उपनिरीक्षक बबीता टम्टा तथा पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते