CrimePithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़: 03 युवक चरस के साथ गिरफ्तार

एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई

ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को सार्थक करने के प्रयासो के चलते अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, जिसके तहत पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन नशा तस्करों से 951 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया है।

 

Uttarakhand News Image

पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में बीते दिवस प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी व प्रभारी एसओजी मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी टीम द्वारा गुप्त सूचना पर एंचोली से घाट रोड के पास आरोपी सौरभ जोशी, उम्र 21 वर्ष व संजीव पन्त, उम्र 22 वर्ष निवासी पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 442 ग्राम और 509 ग्राम, कुल 951 ग्राम चरस बरामद हुई।

Uttarakhand News Image

 

आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में मुख्य मास्टरमाइण्ड तीसरा आरोपी प्रकाश सिंह बिष्ट, बंगापानी का नाम प्रकाश में आया, जिसपर मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी व टीम द्वारा प्रकाश सिंह बिष्ट को पिथौरागढ़ से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

 

आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 1,90,200 रूपए आंकी गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलेश जोशी, मनोज जलाल व जितेन्द्र सौराड़ी, हेड कांस्टेबल अशोक बुदियाल, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल, सोनू कार्की, छत्तर सिंह व अजय बोरा शामिल थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते